भारत में राशन कार्ड (Ration Card) अब भी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सरकारी प्रमाण पत्र है। 2026 में इसके नियम और लाभों में कुछ नए बदलाव और लाभ लागू किए गए हैं। नीचे समझिए कौन पात्र है, क्या लाभ मिलेंगे और इसके लिए क्या जरूरी है उसके बारे में नीचे जानकारी दे रहे हैं
केंद्र सरकार – मुफ्त गेहूं, चावल और दाल (NFSA)
हालाँकि केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत गरीब परिवारों को पहले से गेहूं और चावल मुफ्त/सब्सिडी पर मिलता है, लेकिन सरकार ने इसे आगे निश्चित समय तक जारी रखने का निर्णय लिया है। जिन परिवारों के पास वैध राशन कार्ड है. वे सामान्यत हर महीने सरकारी राशन दुकान से गेहूं चावलऔर अब कुछ राज्यों में दाल या अतिरिक्त फूड एडिटिव्स मुफ्त या सब्सिडी पर प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा आमतौर पर BPL, AAY (Antyodaya) और NFSA सूची में शामिल परिवारों को दी जाती है।
फ्री गैस सिलेंडर – 2026 का खास ऐलान
हाल ही में दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि सभी वैध राशन कार्ड धारकों को हर सालहोली और दीवाली के समय 1-1 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेगा। इस योजना में लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे राशि (DBT) ट्रांसफर की जाएगी (लगभग ₹853 प्रति सिलेंडर)।
पात्रता के मुख्य बिंदु
राशन कार्ड वैध होना चाहिए
बैंक खाता होना चाहिए और DBT से लिंक होना चाहिए
लाभ के लिए राशन कार्ड सरकारी सिस्टम में पंजीकृत होना चाहिए यह नियम फिलहाल दिल्ली-विशेष है, लेकिन अन्य राज्यों में भी समान योजना के संभावित ऐलान आ सकते हैं।
राज्यों की नई सहायता योजनाएँ (उदा. पंजाब आदि)
कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर आगे के लाभ भी शुरू किए हैं, जैसे
‘मेरी रसोई योजना’ – पंजाब
पंजाब सरकार ने घोषणा की कि लगभग 40 लाख परिवारों को मुफ्त फूड किट प्रदान किया जाएगा।
इस किट में शामिल है 2 किलो दाल (उड़द / मूंग) चीनी नमक सरसों का तेल हल्दी पाउडर
यह मुफ्त राशन की तुलना में अतिरिक्त पोषण सहायता है।
यह योजना अप्रैल 2026 से शुरू होगी और NFSA राशन के अलावा दी जाएगी।
e-KYC एवं राशन कार्ड अपडेट नियम – 2026
सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को e-KYC पूरा करने की चेतावनी दी है, वरना राशन वितरण रोक दिया जा सकता है।
यदि e-KYC नहीं कराया जाता है:
राशन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है
लाभार्थी राशन/अनाज नहीं प्राप्त कर पाएगा
इसलिए यह अपडेट 2026 में सभी राशन कार्डधारकों के लिए अनिवार्य है।
कौन पात्र है – Eligibility Criteria
नीचे वे परिवार हैं जिन्हें प्राथमिकता से लाभ मिलता है
BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार
Antyodaya Card धारक
NFSA सूची में जोड़े गए पात्र परिवार
राशन कार्ड धारक जिनके सभी सदस्य e-KYC से जुड़े हों
बैंक खाते DBT से लिंक होना चाहिए
राशन कार्ड वैध होना चाहिए
यह मानक पात्रता राष्ट्रीय / राज्य दिशा-निर्देशों पर आधारित है।